साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: उदयपुर पहुंचे पंडित जी, शादी की तैयारियां हुईं शुरू

Pandits arrive in Udaipur: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कल यानी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है। इस बीच पंडितों का एक ग्रुप उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- zoom

Pandits arrive in Udaipur: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रश्मिका और विजय को शादी की ढेर सारी बधाइयां दी है। बता दें कि उदयपुर में रश्मिका और विजय की शादी होगी। अब परिवार वाले और दोस्त उदयपुर पहुंचने लगे हैं। इस बीच पंडितों का एक ग्रुप उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

शादी की तैयारियां शुरू

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। 26 फरवरी 2026 को होने वाली उनकी शादी को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है। आज (25 फरवरी) सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर पंडितों का एक ग्रुप पहुंचा, जिन्होंने पपराजी से कन्फर्म किया कि वे रश्मिका और विजय की शादी के लिए आए हैं। ये पंडित प्री-वेडिंग रस्मों को पवित्र तरीके से शुरू करने के लिए बुलाए गए हैं। दोनों 23 फरवरी को उदयपुर के शानदार ITC मेमेंटोज पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेटरी डिनर किया। प्री-वेडिंग उत्सव में दूल्हे विजय ने वॉटर वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच का मजा लिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में मेहंदी की रस्म होगी। शाम को संगीत होगा, जिसमें कई परफॉर्मर्स हिस्सा लेंगे। ये रस्में कपलको एक साथ मजेदार पल देने का मौका देंगी।

पीएम मोदी ने भेजा संदेश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के निमंत्रण का जवाब देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। देवरकोंडा परिवार ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा था। पीएम मोदी ने विजय के माता-पिता माधवी और गोवर्धन राव को पत्र लिखकर आशीर्वाद दिया है।उन्होंने पत्र में लिखा, '26 फरवरी 2026 को विजय और रश्मिका की शादी के निमंत्रण के लिए बहुत खुशी हुई। दोनों परिवारों को इस खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई।' पीएम ने आगे कहा कि सात फेरे लेकर दोनों जीवन भर के सखा बन जाएंगे। उन्होंने लिखा कि फिल्मों में स्क्रिप्ट तो वे दोनों अच्छे से समझते हैं, लेकिन असली जिंदगी की ये दिव्य स्क्रिप्ट प्यार और स्नेह से भरी होगी और स्क्रीन पर दिखाई गई जादू से भी ज्यादा खूबसूरत होगी। पीएम मोदी ने कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'आने वाले दिन, महीने और साल साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। विचारशीलता और प्यार से जिम्मेदारियां बांटें, एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, ताकतों से सीखें और जीवन में सच्चे साथी बनकर चलें।'

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article