विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। जल्द ही एक्टर की नई फिल्म वीडी-12 रिलीज होने वाली है, जिसके लिए एक्टर कमर कस रहे हैं। बता दें इस फिल्म का टाइटल और टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग से समय निकाल विजय देवरकोंडा अपनी मां संग महाकुंभ पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Vijay Deverakonda
इस फोटो में नजर आ रहा है कि एक्टर महाकुंभ में अपनी मां संग आस्था की डुबकी लग रहे हैं। तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान विजय देवरकोंडा ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है। वहीं एक्टर और उनकी मां ने भगवा रंग कपड़ा पहना है। इस फोटो में विजय देवरकोड़ा के बाल बहुत छोटे नजर आ रहे है, जोकि उनकी आने वाली फिल्म का लुक है।
ये साउथ सितारे भी गए हुए
विजय देवरकोंडा ही नहीं इससे पहले साउथ के बहुत सारे सितारे भी महाकुंभ जा चुके हैं। जयसूर्या ने भी संगम में डुबकी लगाई थी। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कई सारे तस्वीरें भी शेयर की थी। केजीएफ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने भी कुछ दिन पहले महाकुंभ में अपने पिता के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें भी शेयर की थी। ये महाकुंभ काफी ज्यादा खास है। क्योंकि यह 144 सालों के बाद हो रहा है। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा।
