ED File Case Against 29 South Stars: बॉलीवुड के बाद साउथ की फिल्मी दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। न्यूज18 की खबर के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन के मामले में साउथ इंडिया के 29 स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें बॉलीवुड स्टार्स पर भी पहले ऐसा एक्शन हो चुका है। बॉलीवुड के नामी स्टार्स का नाम इस वजह से काफी चर्चा में रहा था। अब साउथ सिनेमा के स्टार्स हुए इस एक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इन 29 स्टार्स की लिस्ट में कई ऐसे नाम भी जिन्हें जानने के बाद आप भी सिर पकड़ लेंगे।
Image Source: Vijay Deverakonda / Instagram
ईडी ने साउथ स्टार्स के खिलाफ लिया एक्शन
गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ईडी ने इसके खिलाफ एक्शन लेते हुए साउथ के 29 स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati), प्रकाश राज (Prakash Raj), मंचू लक्ष्मी (Manchu Lakshmi), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), और अनन्या नगल्ला (Ananya Nagalla) जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये केस हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस की FIR पर आधारित है, जो एक बिजनेसमैन फणींद्र शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज हुई थी।
इस मामले की जांच शुरू हो गई है
केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस केस से जुड़े बड़े अपडेट्स भी सामने आ सकते हैं। आपको बता दें कि गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के चलते हर साल कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। इस केस में ईडी के एक्शन को लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है। विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती जैसे स्टार्स का नाम इस केस में आने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
