वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' का बनेगा हिंदी रीमेक, अक्षय कुमार होंगे लीड एक्टर?

Sankranthiki Vasthunam's Hindi Remake With Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खबर सामने आई है कि उन्हें साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' (Sankranthiki Vasthunam) के हिंदी रीमेक में देखा जाएगा। इस मूवी को देखने के बाद अक्षय कुमार ने हिंदी रीमेक के लिए तुरंत हां कर दी है।

Sankranthiki Vasthunam's Hindi Remake With Akshay Kumar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। यह मूवी भी अभी भी बड़े परदे पर लगी हुई है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' (Sankranthiki Vasthunam) का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चा जोरों पर है। इस मूवी के हिंदी रीमेक के लिए अक्षय कुमार का नाम फाइनल किया गया है।

Sankranthiki Vasthunam's Hindi Remake With Akshay Kumar

Photo Credit: IMDb

अक्षय कुमार संग बनेगा 'संक्रांतिकी वस्थुनम' का हिंदी रीमेक

ओटीटीप्ले के मुताबिक अक्षय कुमार ने 'संक्रांतिकी वस्तुनम' के हिंदी रीमेक के लिए हां कर दी है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि अक्षय कुमार को यह तेलुगु फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने इस मूवी को देखने के बाद से ही इसका हिंदी रीमेक बनाने का निर्णय ले लिया। 'संक्रांतिकी वस्तुनम' का निर्माण करने वाले दिल राजू ही हिंदी रीमेक को भी बनाएंगे। लीड एक्टर की तलाश तो अक्षय कुमार पर जाकर खत्म हो गई है लेकिन निर्माताओं के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है। फिल्म में बाकी स्टार्स की कास्टिंग को मेकर्स जल्द से जल्द फाइनल कर देंगे। इस मूवी को मेकर्स जल्द से जल्द शुरू करने वाले थे लेकिन अक्षय कुमार की बाकी कमिटमेंट्स के कारण इसमें देरी हुई।

End of Feed