Velpari: धनुष की फिल्म में रणवीर सिंह नहीं विक्की कौशल को कास्ट करने वाले हैं मेकर्स, शंकर करेंगे डायरेक्ट

Vicky Kaushal in Talks for Velpari: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक शंकर के निर्देशन में बनने जा रही साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म 'वेलपरी' में रणवीर सिंह को अब विक्की कौशल ने रिप्लेस कर दिया है। इस मूवी में धनुष के साथ विक्की कौशल नजर आएंगे।

Vicky Kaushal in Talks for Velpari: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि शंकर द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली फिल्म 'वेलपारी' में धनुष को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के सेकंड लीड के लिए निर्माताओं ने रणवीर सिंह के साथ बात की थी। लेटेस्ट रिपोर्ट बताती हैं कि शंकर के निर्देशन में बनने जा रही है इस मूवी में अब धनुष के को-स्टार के तौर पर रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने रिप्लेस किया है।

Ranveer Singh-Dhanush-Vicky Kaushal

Pic Credit: Instagram

धनुष संग बन सकती है विक्की कौशल की जोड़ी

वलाई पेचु की एक रिपोर्ट के अनुसार शंकर और फिल्म 'वेलपरी' के लिए मेकर्स ने अब विक्की कौशल से बातचीत की है। पहले अफवाहें थीं कि रणवीर सिंह को-स्टार की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि विक्की कौशल को इस रोल के लिए फाइनल किया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर धनुष इस मूवी के लिए फाइनल हैं।

End of Feed