प्रभास की 'स्पिरिट' में होगी इस साउथ हसीना की एंट्री, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा करने वाले कास्टिंग?

Trisha to Star in Prabhas Starrer Spirit: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने निकलकर आई है उसके मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनने जा रही प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में मेकर्स ने एक टॉप साउथ एक्ट्रेस की एंट्री करा दी है।

Trisha to Star in Prabhas Starrer Spirit: प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों प्रभास एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास (Prabhas) ने मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) पर काम करना शुरू कर दिया है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) इस समय फिल्म को शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' में मेकर्स ने साउथ की टॉप एक्ट्रेस को कास्ट करने का मन बनाया है।

Prabhas Starrer Spirit

मीडिया में जो खबरें फैल रही हैं उनके मुताबिक प्रभास की नई फिल्म 'स्पिरिट' में मेकर्स ने जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा को कास्ट करने का प्लान किया है। फिल्म में तृषा को प्रभास के अपोजिट देखा जाएगा। हालांकि निर्माताओं ने फिल्म 'स्पिरिट' में हुई तृषा की एंट्री पर किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। उम्मीद की जल्द ही मेकर्स इसका खुलासा ऑडियंस के बीच कर देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रभास को दोहरी भूमिका में देखा है। वो फिल्म में हीरो भी होंगे और विलेन भी।

End of Feed