CM Thalapathy Vijay के बाद अब Trisha Krishnan भी करेंगी राजनीति का रुख? एक कदम से तेज हुई अटकलें

Trisha Krishnan Political Debut: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तृषा कृष्णन जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं।

Trisha Krishnan Political Debut: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति में कदम रख जबरदस्त मुकाम हासिल किया। वह तमिलनाडू राज्य के मुख्यमंत्री बने। वहीं अब साउथ ही की सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तृषा कृष्णनन भी मुख्यमंत्री थलपति विजय की तरह राजनीति का रुख कर सकती हैं। तृषा कृष्णन के समर्थकों ने हाल ही में एक संगठन की शुरुआत की है, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। तृषा कृष्णन को राजनीति में देखने के लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anirudh-Kavya Maran को पीएम मोदी ने दी शादी की बधाई, चेन्नई रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय समेत ये सितारे

Trisha Krishnan रखेंगी राजनीति में कदम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा कृष्णन के फैंस ने 'इलैया पुराची थलाइवी तृषा पेरावाई' नाम के संगठन की शुरुआत की है। इसके तमिलनाडू के जिले तिरुनेलवेली में शुरू किया गया है। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि तृषा कृष्णन भी जल्द राजनीति में कदम रखती दिखाई देंगी। इस बारे में बात करते हुए समनव्यक राजगोपाल ने कहा कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर तृषा कृष्णन भी राजनीति का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने कहा, "लोगों के लिए ये अच्छा होगा अगर तृषा भी मुख्यमंत्री विजय के साथ राजनीति में जुड़ती हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mysaa Postponed: रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपोन हुई 'मैसा', Rashmika Mandanna को भी नहीं पता नई डेट

    End of Feed