30 साल बड़े Kamal Haasan को ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर Trisha Krishnan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कुछ चीजें देखने में...'

Trisha Krishnan on romancing Kamal Haasan: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में अपनी उम्र से 30 साल बड़े कमल हासन को ऑनस्क्रीन रोमांस पर तृषा कृष्णन के चुप्पी तोड़ दी है।

Trisha Krishnan on romancing Kamal Haasan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) अपनी बैक-टू-बैक सफल फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इन दिनों तृषा कृष्णन अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में तृषा कृष्णन को मेगास्टार कमल हासन संग स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में तृषा कृष्णन को कमल हासन के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तृषा कृष्णन को लोगों ने इसलिए ट्रोल किया था क्योंकि वो उम्र में कमल हासन (Kamal Haasan) से लगभग 30 साल छोटी हैं।

Trisha Krishnan on romancing Kamal Haasan

कमल हासन को ऑनस्क्रीन रोमांस करने पर बोलीं तृषा कृष्णन

हाल ही में मुंबई में हुए 'ठग लाइफ' के प्री-रिलीज इवेंट में तृषा कृष्णन ने कमल हासन के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर हो रही आलोचनाओं पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह बात मुझे तब पता चली जब मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की। मैंने इसे साइन भी नहीं किया था। मुझे लगा! वाह यह तो मैजिक है। मैं उस समय फिल्म का हिस्सा भी नहीं थी।'

End of Feed