Scoop: सलमान खान ने दिखाई एटली की टू-हीरो मूवी के लिए हरी झंडी, मेगा साउथ स्टार्स संग करते दिखेंगे 2-2 हाथ

जवान की ताबड़तोड़ सफलता के बाद से ऐसी अफवाहें थी कि डायरेक्टर एटली सलमान खान के साथ जल्द ही एक बड़ी फिल्म लेकर आएंगे। अब ये अफवाहें सही हो गई है। इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। बता दें जल्द ही इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।

जवान की ताबड़तोड़ सफलता के बाद से ऐसी अफवाहें थी कि डायरेक्टर एटली सलमान खान के साथ जल्द ही एक बड़ी फिल्म लेकर आएंगे। अब ये अफवाहें सही हो गई है। बता दें सलमान खान और एटली एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म जवान से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी और दमदार कमाई करेगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ के बड़े सुपरस्टार भी नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं वह कौन से सुपरस्टार है जो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से लेकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

Trio Of Salman Khan, Atlee & Kamal Haasan

Trio Of Salman Khan, Atlee & Kamal Haasan

प्री-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू

बता दें एटली की इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ साउथ के सुपरस्टार कमल हासन भी नजर आने वाले है। अब इस टीम को देखते हुए फैंस की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। वही फैंस अब बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार एटली की इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

End of Feed