Toxic स्टार यश बर्थडे पर मांगी फैंस से माफी, लोगों को बताई ये वजह

Yash said Sorry on B'day: साउथ स्टार यश का आज 40 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-दुनिया से फैंस की बधाइयां मिल रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश ने बर्थडे के मौके पर कुछ ऐसा काम किया है कि उन्हें फैंस से माफी मांगनी पड़ी है। यश ने अपना माफीनामा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या है?

Yash said Sorry on B'day: साउथ स्टार यश ने अपने 40वें बर्थडे पर टॉक्सिक का टीजर लॉन्च किया, जिसने इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। इस टीजर में यश उम्मीद से बढ़कर चीजें करते दिख रहे हैं, जिसके बाद फैंस ने ये कहना शुरू कर दिया है कि वो एक और 1000 करोड़ी मूवी देने जा रहे हैं। टॉक्सिक का टीजर देखने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो कुछ समय के बाद रिलीज होगा। इंटरनेट पर इस वक्त यश की फिल्म के टीजर के साथ-साथ एक और चीज की चर्चा है और वो है एक्टर का माफीनामा, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है।

Yash Toxic

Image Source: Yash/Toxic Movie

यश को क्यों मांगनी पड़ी है माफी?

असल में रॉकिंग स्टार यश अपने बर्थडे के मौके पर अपने फैंस के साथ खास मुलाकात करने वाले थे। शाहरुख खान और सलमान खान सरीखे कलाकार बर्थडे के मौके पर ऐसा करते रहते हैं। फैंस भी यश से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन आखिरी वक्त पर एक्टर को प्लान कैंसिल करना पड़ा है। असल में रॉकिंग स्टार यश अपनी अपकमिंग मूवी टॉक्सिक में ही व्यस्त हैं, जिसके चलते वो बर्थडे के मौके पर फैंस के लिए वक्त नहीं निकाल पाए हैं। इसी कारण उन्होंने फैंस से माफी मांगी है और ये वादा भी किया है कि वो जल्द ही उनके साथ खास मुलाकात करेंगे ताकि सबकी शिकायतें दूर हो सकें।

End of Feed