Toxic: कियारा-हुमा के बाद अब Nayanthara का बोल्ड लुक हुआ आउट, यश स्टारर में निभाएंगी गंगा का किरदार

Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) से मेकर्स ने 31 दिसंबर के दिन नयनतारा का बोल्ड और स्टाइलिश लुक शेयर कर दिया है। इस मूवी में नयनतारा को गंगा के रोल में देखा जाएगा।

Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) लगातार चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स अब धीरे-धीरे फिल्म की कास्ट के लुक्स शेयर कर रहे हैं। साल 2025 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मेकर्स ने अब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा का लुक फिल्म से लोगों के बीच पेश कर दिया है। इस मूवी में नयनतारा को गंगा के रोल में देखा जाएगा। यश ने थोड़ी देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'टॉक्सिक' से नयनतारा का बोल्ड और स्टाइलिश लुक शेयर किया है। इस लुक को देखकर फैन्स फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Nayanthara Look Out From Yash Starrer Toxic

Pic Credit: Yash/Instagram

'टॉक्सिक' से नयनतारा का लुक हुआ आउट

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को गीतु मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं। 31 दिसंबर, 2025 को फिल्म निर्माताओं ने दुनिया को गंगा से मिलवाया, जिसका किरदार नयनतारा निभा रही हैं। यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा का ये धांसू लुक शेयर किया है। इस लुक में नयनतारा बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं। कैप्शन में लिखा है, 'पेश है ए टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से गंगा के रूप में नयनतारा।' बीते दिनों नयनतारा से पहले मेकर्स ने कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी का लुक भी साझा किया था, जो फैन्स के बीच काफी फेमस हुआ है।

End of Feed