Times Now Summit Karnataka 2026 Ramya: कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राम्या (Ramya), जिन्हें दिव्या स्पंदना (Divya Spandana) के नाम से भी जाना जाता है, ने टाइम्स नाउ समिट कर्नाटक 2026 (Times Now Summit Karnataka 2026) में अपनी जिंदगी के एक बेहद भावुक दौर को याद किया। इस दौरान उन्होंने साल 2013 में अपने पिता को खोने के बारे में बात की। राम्या के लिए वह समय बेहद मुश्किल था, क्योंकि एक तरफ परिवार में दुख का माहौल था तो दूसरी तरफ उनके सामने राजनीति में कदम रखने की चुनौती थी। तो चलिए जानते हैं कि टाइम्स नाउ समिट कर्नाटक में राम्या ने क्या खुलासा किया है।
चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पिता को खो बैठी थीं राम्या, 2013 का दर्द किया बयां (Times Now)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Times Now Summit Karnataka: 'मैं थोड़ा घबराया हुआ था'- एआर रहमान के फोन से बदल गई विजय प्रकाश की जिंदगी
पापा के निधन पर कही ये बात
टाइम्स नाउ समिट कर्नाटक में बातचीत के दौरान रम्या ने कहा, “मैं पूरी तरह अपने पिता पर निर्भर थी, क्योंकि उन्हें राजनीति की हर बात की अच्छी जानकारी थी। मुझे राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं पता था। जिस दिन मैंने अपना नामांकन दाखिल किया, मैं डीसी ऑफिस के बाहर थी। अचानक मुझे खींचकर कार में बैठा लिया गया और मुझे पता ही नहीं था कि मेरे साथ कौन-कौन है। मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई थी। मुझे याद है कि मैंने किसी की कार में उसे चार्जिंग पर लगाया था। कुछ ही देर में फोन में नेटवर्क आ गया। मेरी दोस्त अंजना ने मुझसे पूछा, 'पापा कहां हैं?' मैंने उससे कहा, 'वो डीसी के साथ हैं।' इस पर उसने कहा, 'नहीं, हर जगह खबर चल रही है कि वह अस्पताल में हैं।' मैंने कार में पीछे बैठे लोगों की तरफ देखा और उनसे कहा कि मुझे अभी अपने पिता के पास लेकर चलें। वे मुझे अस्पताल ले गए।” उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि वहां हर तरफ लोग थे। मुझे यह भी याद है कि वहां सिर्फ एक महिला पुलिस अधिकारी थीं। उन्होंने मुझे देखा और अपना सिर झुकाकर हिला दिया। तभी मुझे समझ आ गया कि कुछ बहुत बुरा हुआ है।”
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Times Now Summit Karnataka: प्रकाश बेलावाड़ी ने कर्नाटक के विकास मॉडल पर उठाए सवाल, बेंगलुरु के ट्रैफिक पर भड़के
नामांकन वापस की कही गई थी बात
पिता के निधन की खबर मिलने के बाद एक राजनेता ने रम्या से अपना नामांकन वापस लेने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, “उसी शाम एक राजनेता आए और उन्होंने मुझसे नामांकन वापस लेने के लिए कहा। मैंने मना कर दिया। इसके बाद दिग्विजय सर और बाकी सभी लोग आए और उन्होंने मुझे बताया कि मैं अपने नामांकन के कागजात वापस नहीं ले सकती और मुझे चुनाव लड़ना ही होगा, क्योंकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख निकल चुकी थी। इसलिए मैंने चुनाव लड़ा और जीत गई। 10 दिन बाद मैं संसद में थी। मुझे दुख मनाने का समय तक नहीं मिला। उस वक्त मुझे कहना होगा कि श्रीमती गांधी (सोनिया गांधी) का व्यवहार मेरे प्रति बहुत अपनापन भरा था। वो हमेशा मेरा ख्याल रखती थीं। मैं यह बात कभी नहीं भूलूंगी।”
