सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) कल यानी 4 दिसंबर 2024 को शोभिता के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच सामंथा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलाक के बाद अपनी दिल की बात बता रही हैं। सामंथा रूथ प्रभु तलाक के बाद बहुत ज्यादा बिखार गईं थी। अभी तक एक्ट्रेस तलाक के सदमे से पूरा तरह से बाहर नहीं निकल पाईं है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने तलाक के बाद क्या कहा था।
Samantha Ruth Prabhu
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि तलाक के बाद उन्हें शुरू में लगा था कि वे मर जाएंगी और अब उन्हें इस पर काबू पाकर खुद पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि जब कोई अपनी भावनाओं को बताता है और उन्हें समझता है और उन्हें स्वीकार करता है तो उनकी आधी समस्या हल हो जाती है।
टूटकर मर ही जाऊंगी
सामंथा ने बताया था कि- "मुझे पता है कि मैं अभी अपना जीवन जीने जा रही हूँ। मुझे मेरी पर्सनल लाइफ में जिन सभी मुद्दों का सामना करना पड़ा मैं इस बात से हैरान हूँ कि मैं कितनी मजबूत हूं। मुझे लगता था कि मैं कमजोर हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता था कि में तलाक के बाद टूटकर मर ही जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी मजबूत हो सकती हूं। आज मुझे इस बात पर बहुत गर्व है।
कपल कहां लेंगे सात फेरे
सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी, लेकिन कपल की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। चार साल की शादी के बाद 2021 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया था। अब नागा चैतन्य और शोभिता एक होने वाले हैं। बता दें कपल ने 08 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी, जो नागाचैतन्य के दादा दिवंगत सुपरस्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा बनाया गया है।
