अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। आखिरी बार अल्लू अर्जुन को पुष्पा-2 में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अल्लू अर्जुन की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन के एक फैन को पवन कल्याण और उनके बेटे के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर करने पर जेल की हवा खानी पड़ रही है।
Allu Arjun fan arrested
पुलिसा ने किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ के फेमस एक्टर पवन कल्याण हाल ही में अपने बेटे मार्क शंकर के साथ हैदराबाद वापस लौटे हैं। बता दें मार्क सिंगापुर में अपने स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस गंभीर समय के दौरान, एक सोशल मीडिया यूजर ने पवन कल्याण और बेटे पर निशाना साधा है। इसी बीच गुंटूर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
लगी ये धारा
बता दें ये घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रतिपदु गांव के निवासी मेरिकनपल्ली संबाशिवा राव ने 9 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट AA Ne naa loakm नाम के अकाउंट से किया गया है। अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
क्यों उठाया ये कदम
जांच के दौरान उस शख्स ने कहा 2024 के चुनावों के दौरान वाईएसआरसीपी उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए अल्लू अर्जुन पर की गई आलोचना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था। जिस कारण वो जन सेना पार्टी के समर्थकों को निशाना बनाना शुरू किए। अपने पोस्ट को फैलाने के लिए, उन्होंने अलग-अलग जीमेल अकाउंट से जुड़े कई नकली ट्विटर प्रोफाइल का इस्तेमाल किया।
