The Raja Saab X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी! प्रभास और संजय दत्त की एक्टिंग ने रखी लाज

Prabhas And Sanjay Dutt The Raja Saab X Review: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त भी नजर आए। वहीं अब 'द राजा साब' को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Prabhas And Sanjay Dutt The Raja Saab X Review: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ प्रभास ने धांसू कमबैक करने की कोशिश की है। प्रभास के साथ-साथ फिल्म में संजय दत्त ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। इसके ट्रेलर और टीजर ने तो दर्शकों का दिल जीता ही था। लेकिन 'द राजा साब' (The Raja Saab) दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है या नहीं, इसका अंदाजा लोगों के एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) रिव्यू से भी लगाया जा सकता है। दर्शकों के ट्वीट के मुताबिक, 'द राजा साब' का फर्स्ट हाफ लोगों को पसंद आया है। प्रभास ने तो अपनी एक्टिंग से रंग जमाने की कोशिश की ही है। लेकिन संजय दत्त ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

the raja saab (1)

फोटो क्रेडिट- एक्स

प्रभास और संजय दत्त स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) लेकर लोगों के ट्वीट खूब सुर्खियों में हैं। एक यूजर ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ में लिखा, "एक्टर प्रभास द्वारा किया गया हॉस्पिटल सीन एक्टिंग कमाल है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फर्स्ट हाफ जबरदस्त पिक होता है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक वाली बैक स्टोरी। वीएफएक्स सीक्वेंस कमाल के हैं। प्रभास की मौजूदगी भी अच्छी है, शुरुआत थोड़ी ठंडी है लेकिन आगे चलकर बेहतर हो जाती है। किलर सेकंड हाफ की जरूरत है।" 'द राजा साब' के लिए तीसरे यूजर ने लिखा, "कुछ सीन्स में जहां प्रभास अपनी ट्रेडमार्क कॉमेडी कर रहे हैं और गानों को जबरदस्त फिल्माया गया है उनके अलावा। पूरी फिल्म गड़बड़ और मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली है, जो कि निराशाजनक है।"

End of Feed