Thalapathy Vijay ने तमिलनाडू चुनाव में दर्ज की एकतरफा जीत, खुशी से झूमे Tiger Shroff सहित ये सितारे; खूब दे रहे हैं बधाई

These Stars Congratulates Thalapathy Vijay Wins In Tamil Nadu: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडू 2026 के चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर रही है, जिसपर अब उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

These Stars Congratulates Thalapathy Vijay Wins In Tamil Nadu Election: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से तो इंडस्ट्री में धाक जमाई ही थी। वहीं अब थलपति विजय ने राजनीति की दुनिया में भी झंडे गाड़ दिये हैं। थलपति विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडू 2026 चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर रही है। थलपति विजय की पार्टी टीवीके करीब 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। अपने पहले चुनाव में ही थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस जीत से थलपति विजय के फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर है ही। वहीं अब बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी थलपति विजय को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के माथे पर विजय तिलक करके निकलीं Trisha Krishnan

thalapathy vijay (1)

थलपति विजय की जीत पर सितारों ने दी शुभकामनाएं, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन पर टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट किया, "एक्टर विजय को ढेर सारी शुभकामनाएं। जिस तरह का विश्वास लोगों का आपमें है, वो शानदार है। आपको आने वाले चैप्टर के लिए ढेर सारी बधाइयां।" प्रोड्यूसर और एक्टर नानी ने भी ट्वीट साझा कर थलपति विजय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "बधाई हो विजय सर। पहले शक किया और फिर सिर पर ताज पहनाया गया। पहले हमारे घर हुआ और अब हमारे पड़ोस वाले घर में ये हो रहा है। कमजोर का जीतना हमेशा एक सिनेमाई अनुभव होता है (या यूं कहना चाहिए कि पूरी तरह से राजनीतिक खेल होता है।) उम्मीद करता हूं कि तमिलनाडू के लोगों के लिए अच्छी चीजें होने जा रही हैं, जिन्होंने आपके लिए अपना फैसला साफ किया।" यह भी पढ़ें: TVK Tamil Nadu: थलापति विजय की जीत पर गदगद हुआ परिवार, सीटी बजाकर मनाया जश्न

    End of Feed