Jana Nayagan हुई बैन!! Thalapathy Vijay को साउदी अरबिया में लगा तगड़ा झटका

Jana Nayagan banned in Saudi Arabia: थलापति विजय की नई फिल्म जन नायकन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार साउदी अरबिया में ये बैन हो गई है। असल में साउदी अरबिया के सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से कुछ पार्ट हटाने को कहा है, जिसके बिना वो जन नायकन को रिलीज होने की इजाजत नहीं देंगे।

Jana Nayagan banned in Saudi Arabia: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी नई फिल्म जन नायकन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसी बीच खबर सामने आई है कि ये साउदी अरबिया में बैन हो सकती है। थलापति विजय ने सालों की मेहनत से साउदी अरबिया में बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है, जो उनकी फिल्मों के लिए एक्साइटेड रहती है। जन नायकन के लिए भी साउदी अरबिया के लोग एक्साइटेड हैं लेकिन उन्हें ये देखने को नहीं मिलेगी। साउदी अरबिया के सेंसर बोर्ड ने जन नायकन के मेकर्स से कुछ चेंजेज करने की मांग की है अगर वो नहीं होते हैं तो फिल्म वहां पर रिलीज नहीं होगी।

Jana Nayagan

Image Source: Jana Nayagan Movie

क्या है पूरा मामला

अगर सामने आई सोशल मीडिया से सामने आई खबरों की मानें तो जन नायकन को साउदी अरबिया में बैन किया जा सकता है। साउदी अरबिया के सेंसर बोर्ड को फिल्म में कुछ चीजें आपत्तिजनक लगी हैं, जिन्हें सेंसर करने को कहा गया है। अगर उन पार्ट्स को सेंसर नहीं किया जाता है और कुछ सीन्स को म्यूट नहीं किया जाता है तो मेकर्स को साउदी अरबिया में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

End of Feed