Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस बेस्रबी से इंतजार करते हैं। थलापति 69का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पहले विजय थलापति की फिल्म दिवाली 2025 के समय में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसी अफवाहें है कि इसकी रिलीज डेट टल गई है। आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज हो सकती है।
Thalapathy 69
रिपोर्ट के अनुसार विजय की थलापति की फिल्म अब 2025 के बजाय पोंगल 2026 के दौरान रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अभी मेकर्स के और से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि ये विजय की लास्ट फिल्म है और इसका लोग बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। यह फिल्म विजय थलापति की लास्ट फिल्म है। इस फिल्म के बाद एक्टर किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। एक्टर अब राजनीति में ही पूरा ध्यान देंगे। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का पहला लुक और टाइटल 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
ये सितारें आएंगे नजर
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी में सेना के ऊपर है। जिससे इस साल गणतंत्र दिवस पर इसका पहला लुक जारी होने की संभावना है। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का टाइटल नालैया थीरपु हो सकता है। थलापति 69 एक राजनीति एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी नजर आने वाले हैं। पूजा और थलापति की ये दूसरी फिल्म है। बता दें इससे पहले ये जोड़ी 2022 की बीस्ट में नजर आई थी।
