Jana Nayagan: इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म रिलीज की होगी घोषणा !! फैन्स ने लगाए कयास

Jana Nayagan Release Date Announced on This Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के फैन्स लगातार अनुमान लगा रहे हैं कि मेकर्स अभिनेता के 52वें जन्मदिन पर 'जन नायक' की रिलीज डेट की घोषणा कर सकते हैं।

Jana Nayagan Release Date Announced on This Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जना नायगन' का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी लंबे समय से अटकी हुई है। साल 2026 की शुरुआत यानी 9 जनवरी को यह मूवी बड़े परदे पर रिलीज होने वाली थी। मगर सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन समस्याओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। तब से लेकर अब तक हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि मेकर्स इस मूवी की नई रिलीज डेट कब अनाउंस करेंगे। हैरानी की बात यह भी है कि 'जना नायगन' रिलीज होने से पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी। कई सेलिब्रिटी ने इस घटना की निंदा की। ऑनलाइन लीक होने एक बाद भी फैन्स को 'जन नायक' की नई रिलीज डेट का इंतजार है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी घोषणा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन यानी 22 जून को जा सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने उतार दिया 'कॉकटेल 2' का भूत, नहीं बन पाई 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनर)

Thalapathy Vijay's Jana Nayagan

जानिए कब रिलीज होगी विजय की 'जना नायगन'

थलापति विजय के जन्मदिन पर हो सकती है 'जन नायक' की रिलीज की घोषणा

एक यूजर अपने एक्स अकाउंट पर उम्मीद जताई है कि KVN Productions थलापति विजय के जन्मदिन पर 'जन नायक' की रिलीज डेट की घोषणा कर सकता है। यूजर ने लिखा, 'क्या हो अगर KVN Productions हमें कल 'जन नायक' की रिलीज डेट का सरप्राइज दे दे? अगर ऐसा हुआ तो थलापति विजय के फैंस के लिए यह 10 मई के बाद सबसे अच्छा दिन होगा।' दूसरे यूजर ने फिल्म बनाने वालों से 'जन नायक' को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट शेयर करने के लिए कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: दिलजीत-शरवरी स्टारर ने 10वें दिन दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन)

फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर थलापति विजय को उनके 52वें जन्मदिन पर लगातार बधाई दे रहे हैं। हालांकि जब यह मूवी ऑनलाइन लीक हो गई थी, तब एक्ट्रेस ममिता बैजू, जो 'जना निराशा जाहिर की थी। बताते चलें ममिता बैजू इस मूवी का हिस्सा हैं। इस मूवी में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। वैसे आप इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

End of Feed