Aishwarya Engagement: दूसरी बार दुल्हन बनेंगी साउथ डायरेक्टर शंकर की बेटी ऐश्वर्या, सगाई की तस्वीरें हुई वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 19, 2024, 12:11 PM IST

Aishwarya Engagement: साउथ के फेमस डायरेक्टर एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या की सगाई हो गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, दरअसल ऐश्वर्या दूसरी बार दुल्हन बनने वाली हैं। जिस वजह से उनकी शादी काफी चर्चा में भी बनी हुई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Aishwarya Engagement: साउथ के फेमस डायरेक्टर एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या (Aishwarya) की सगाई हो गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, दरअसल ऐश्वर्या दूसरी बार दुल्हन बनने वाली हैं। जिस वजह से उनकी शादी काफी चर्चा में भी बनी हुई है। ऐश्वर्या की सगाई तरुण कार्तिक संग हुई है, जो उनके पिता डायरेक्टर शंकर के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं। ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें उनके छोटी बहन और एक्ट्रेस आदिति शंकर ने शेयर की हैं। ऐश्वर्या की यह दूसरी शादी होने वाली है इससे पहले उन्होंने क्रिकेटर रोहित से जून 2021 में शादी की थी। हालांकि एक्ट्रेस का जल्द ही तलाक हो गया क्योंकि रोहित संग उनकी शादी के बाद ज्यादा नहीं बनी।

End of Feed