Sharwanand ने जन्मदिन पर दी फैंस को खुशखबरी, पहली बार दिखाया बेटी "लीला" का चेहरा

Sharwanand Became Dad : उन्होंने यह घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा की कि वह और उनकी पत्नी रक्षिता रेड्डी माता-पिता बन गए हैं, और उन्होंने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है। एक्टर ने तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया है जिसमें लिखा है प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद।

Sharwanand Became Dad : साउथ स्टार शारवानंद( Sharwanand) एक ऐसा नाम है जिसे तेलुगु फिल्म दर्शकों के लिए किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अभिनेता अपनी फिल्मों से फैंस के बीच खास जगह बनाए रहते हैं। वहीं कल 6 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर स्टार ने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है।

Sharwanand Became Dad

6 मार्च को, अपने 40वें जन्मदिन के अवसर पर, अभिनेता ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में कई घोषणाएं की थीं। फिल्मों के अलावा शारवानंद ने एक और खुशखबरी दी, दिन के आखिर में स्टार ने अपनी पत्नी रक्षिता रेड्डी( Rakshita Reddy) के साथ एक नन्हे बच्चे की तस्वीर साझा की। इसे शेयर करते हुए स्टार ने फैंस को बताया कि वह माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने यह घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा की कि वह और उनकी पत्नी रक्षिता रेड्डी माता-पिता बन गए हैं, और उन्होंने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है। शारवानंद ने पहली तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी को बेटी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है । एक्टर ने तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया है जिसमें लिखा है प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। सबसे अच्छी खबर आखिरी के लिए बचाकर रखी है। अपने सबसे बड़े आशीर्वाद के साथ नए साल में प्रवेश कर रहा हूं।

End of Feed