Tabu look: साउथ एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड (SlumDog: 33 Temple Road) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड में तब्बू (Tabu) भी नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड से तब्बू का लुक आउट हो गया, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस लुक में तब्बू सुपर से ऊपर लग रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi: 7 वें आसमान पर पहुंचे Mahesh Babu के फैंस, लुक पर टिक गई नजरें
तब्बू का लुक आउट (पिक क्रेडिट- instagram)
तब्बू का लुक आउट
साउथ एक्टर विजय सेतुपति फिल्म स्लमडॉग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म में तब्बू गौरी हेगड़े नाम की एक तेज-तर्रार और दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही मेकर्स ने बताया कि फिल्म की पहली झलक यानी ग्लिम्प्स कल सुबह 11 बजे रिलीज की जाएगी। फिल्म में तब्बू का किरदार काफी पावरफुल बताया जा रहा है। संयुक्ता, ब्रह्माजी समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बताते चलें कि आखिरी बार तब्बू फिल्म भूत बंगला में नजर आई थी। इस फिल्म में तब्बू के साथ अक्षय कुमार थे। फिल्म भूत बंगला को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। यही वजह है कि फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई। तब्बू सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं तब्बू का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। 54 साल की उम्र में भी तब्बू किसी अप्सरा से कम नहीं लगती है। तब्बू की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार हते हैं।
