Kanguva के बाद साउथ सुपरस्टार Suriya'लव लॉफ्टर एंड वॉर' में आएंगे नजर, फिल्म का पोस्टर आया सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 29, 2024, 09:34 AM IST

सूर्या की फिल्म 'कांगुवा' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'कांगुवा' के बाद सूर्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज करेंगे। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'कांगुवा' को लेकर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने 'कांगुवा' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। सूर्या निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के साथ नजर आएंगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म का नाम 'लव लॉफ्टर एंड वॉर' है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म के पोस्टर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

सूर्या ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर

सूर्या ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, नई शुरुआत। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। सूर्या के पोस्टर को कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, मेरी अगली फिल्म सूर्या सर के साथ है। मैं इस के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

End of Feed