सुपरस्टार Rajinikant को जन्मदिन पर धनुष ने दी खास अंदाज में बधाई, पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2023, 11:00 AM IST

Rajinikanth Birthday: साउथ मेगास्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन हैं। फैंस एक्टर को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के जरिए बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक्टर के पूर्व दामाद धनुष का नाम भी शामिल है। धनुष ने ट्विटर पर थलाइवा को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

Rajinikanth Birthday: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। एक्टर को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्टर के पूर्व दामाद धनुष (Dhanush) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर फैंस लीजेंडरी एक्टर को फोटो और वीडियो के साथ ट्रिब्यूट दे रहे हैं। फैंस प्यार से रजनीकांत को थलाइवा बुलाते हैं।

End of Feed