SSMB29: महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म से तस्वीरें लीक होने पर नानी का फूटा गुस्सा, कहा-"हम इस बारे में कुछ नहीं..."

SSMB29: महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की अभी जोरों से शूटिंग चल रही है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नानी ने चुप्पी तोड़ी है।

SSMB29: महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स जमकर कमर कस रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई तस्वीरें लीक हुई थी। अब साउथ के सुपरस्टार नानी ने इसपर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Nani

Nani

साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट: द थर्ड केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए टीम जमकर कमर कस रहे हैं। नानी की ये फिल्म 1 मई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में नानी ने महेश बाबू की फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जब एक्टर से फिल्म सेट से तस्वीरें लीक होने पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा-"राजामौली सर के विशाल सेट पर हजारों जूनियर आर्टिस्ट होते हैं। हर डिपार्टमेंट में बहुत सारे लोग काम कर रहे हैं। वे हर चीज का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। शूटिंग सेट पर फोन सरेंडर कर दिए जाते हैं, लेकिन अगर कोई दूसरा फोन भी ले आए तो क्या होगा? जैसे, वे एक फोन सरेंडर कर देते हैं लेकिन दूसरा फोन अपनी जेब में रख लेते हैं।

End of Feed