SSMB29: महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म से LEAK हुआ इम्पोर्टेन्ट सीन, फैंस ने जताई चिंता

SSMB29: देश की सबसे महंगी फिल्म एसएसएमबी29 की शूटिंग जोरों से चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा भी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के रास्ते कोरापुट जाने वाली है। अब शूटिंग सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई है। इस तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी गुस्सा हो रहे हैं।

SSMB29: महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एसएसएमबी महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है क्योंकि ये हाई बजट फिल्म के साथ-साथ बेस्ट स्टार वाली फिल्म है। अब शूटिंग सेट से फिल्म की तस्वीरें और वीडियो लीक हो गया है।

SSMB29

SSMB29

एसएस राजामौली अपनी फिल्म की हर अपडेट को गुप्त रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब सेट से वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिस कारण मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है। इस वीडियो और तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस ने भी चिंता जताई है। लीक हुए वीडियो में महेश बाबू शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू नजर आ रहे है वहीं एक एक्टर उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर दूसरे एक्टर (पृथ्वीराज सुकुमारन ) की ओर धकेलता है और महेश बाबू को जबरदस्ती जमीन पर गिरा दिया जाता है और घुटनों के बल पर उन पर बंदूकें तान दी जाती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे महेश बाबू एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीन को कार के अंदर से शूट किया गया है।

End of Feed