साउथ मूवीज

Allu Arjun की नेक्स्ट में हुई Janhvi Kapoor की एंट्री !! Atlee संभालेंगे निर्देशन की कमान

Janhvi Kapoor in Allu Arjun's Next: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक एटली कुमार ने अपनी नेक्स्ट फिल्म को अल्लू अर्जुन के साथ बनाने की बड़ी प्लानिंग की है। अब इस फिल्म के लिए मेकर्स जान्हवी कपूर को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुनने का विचार कर रहे हैं।

Image

Janhvi Kapoor in Allu Arjun's Next

Janhvi Kapoor in Allu Arjun's Next: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अभी भी फिल्म 'पुष्पा 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'पुष्पा 2' की सफलता को देखने के बाद हरकोई अल्लू अर्जुन के साथ काम करने को बेताब है। कई महीनों से लगातार खबरें आ रही थी कि अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट मूवी अब एटली कुमार (Atlee Kumar) के होने वाली है। यह एक मेगा बजट मूवी है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लिया जाएगा।

कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि एटली कुमार ने अल्लू अर्जुन संग फिल्म करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी में 5 एक्ट्रेसेस लीड रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म की कास्टिंग भी शुरू कर दी है। इस समय रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि जान्हवी कपूर का नाम इस एक्शन एंटरटेनर में लीड एक्ट्रेस के लिए चुना गया है। मेकर्स जान्हवी कपूर की कास्टिंग पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मेकर्स बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार एटली के साथ अल्लू अर्जुन को लेकर जो फिल्म बनाने जा रहे हैं, उसमें पांच हीरोइनें हो सकती हैं और उनमें से कुछ कोरिया और अमेरिका से हो सकती हैं। अल्लू अर्जुन संग मूवी बनाने से पहले एटली कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी। मगर किसी कारण अब इस मूवी को होल्ड पर डाल दिया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article