एसएस राजामौली अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बता दें फैंस बेस्रबी सें राजामौली की फिल्म का इंतजार कर रहे है। ये फिल्म बहुत ही ज्यादा खास होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में महेश बाबू के साथ-साथ प्रिंयका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग से पहले एसएस राजामौली ने बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि एसएस राजामौली ने क्या फैसला अपनाया है।
SSMB29
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर आसानी से लीक हो रही फिल्मों को नजर में रखते हुए कड़ा कदम उठाया है। बता दें एसएस राजामौली ने नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट अपनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्ममेकर ने अपनी टीम से फिल्म निर्माण के दौरान एक समझौते पर साइन करवाया है। जिसके तहत उन्हें फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से मना किया गया है। इस समझौते के तहत अगर कोई स्टार या कोई टीम का मेंमर ऐसा करता है कि तो उस व्यक्ति को दंड का सामना करना पड़ सकता है। इन नियम के तहत एक्टरों को SSMB29 के सेट पर अपने फोन लाने की अनुमति नहीं है।
इस शहर में हो रही फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में चल रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शूटिंग में शामिल होने के लिए टोरंटो से हैदराबाद पहुंची थीं।
