SS Rajamouli को है Suriya के साथ काम ना करने का अफसोस, निर्देशक ने की प्री-रिलीज इवेंट में एक्टर की जमकर तारीफ

कंगुवा का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का हैदराबाद प्रमोशनल इवेंट रखा गया था, जिसमें कंगुवा की टीम के साथ-साथ एसएस राजामौली भी नजर आए। एसएस राजामौली ने इस दौरान सुर्या की जमकर तारीफ की।

सूर्या अपनी आने वाली फिल्म कंगुवा के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का हैदराबाद प्रमोशनल इवेंट रखा गया था, जिसमें कंगुवा की टीम के साथ-साथ एसएस राजामौली भी नजर आए। इवेंट में एसएस राजामौली ने कुंगवा स्टार सुर्या की जमकर तारीफ की है। साथ ही फिल्म मेकर को एक्टर के साथ काम ना करने का काफी अफसोस है।

SS Rajamouli

SS Rajamouli

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राजामौली ने कहा, "मैं सुर्या का बहुत सम्मान करता हूं। मुझे उनका अभिनय और उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति बहुत पसंद है।" फिल्ममेकर ने सूर्या की जमकर तारीफ भी कि उन्होंने कहा वे केवल आकर्षक कहानियों के आधार पर फिल्में चुनते हैं।

End of Feed