What is SS Rajamouli curse: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक ऐसे कई स्टार्स हैं जो कुछ अंधविश्वासों (Bollywood Superstitions) पर भी यकीन रखते हैं। इन स्टार्स का यह मानना है कि अगर आपके लिए सब चीजें अच्छी चल रही हैं तो आपको ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए। एक बार सैफ अली खान ने बताया था कि एक्टर आमिर खान को जब कपड़े पसंद नहीं आते थे तो वह प्रोड्यूसर्स को कहते थे कि यह उनके लिए अनलकी है। इस बात से प्रोड्यूसर्स इतना डर जाते थे कि वह तुरंत कपड़े बदल देते थे। कई स्टार्स तो अपने नाम की स्पैलिंग भी बदल लेते हैं। यह भी पढ़े- Danube Properties Filmfare OTT Awards 2024: Rajkumar Rao बने बेस्ट एक्टर तो Kareena Kapoor Khan ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी पर मारी बाजी
What is SS Rajamouli curse? will it effect Ram Charan's Game Changer?
साल 2000 के बाद करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) ने कई फिल्में बनाईं जिनके नाम का पहला शब्द 'क' से शुरू होता था। 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा न कहना', 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो ना हो'। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसपर अजय ने कहा कि वह इस बात पर यकीन कर चुके थे कि धर्मा प्रोडक्शन की 'क' शब्द वाली फिल्में फ्लॉप नहीं होंगी। हालांकि साल 2006 में काल फिल्म रिलीज हुई, जो काफी बुरी तरफ फ्लॉप हुई।
आज हम एक ऐसे श्राप या कहें अंधविश्वास के बारे में जानने वाले हैं, जिसको सीधे तौर पर एसएस राजामौली (SS Rajamouli Curse) के साथ जोड़ा जाता है। राजमौली ने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि एसएस राजामौली के साथ काम करने वाला लीड एक्टर अपनी अगली फिल्म फ्लॉप ही देता है। अब रामचरण की फिल्म गेम चेंजर को लेकर भी कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है।
रामचरण की गेम चेंजर पर भी मंडराए संकट के बादल
एस शंकर की फिल्म गेम चेंजर में राम चरण और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गेम चेंजर के टीजर में राम चरण तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। अभी फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे बेहद खराब वीएफएक्स के चलते ट्रोल किया जा रहा है। अब लोग बात करने लगे हैं कि कहीं एसएस राजमौली संग काम करने के श्राप के चलते गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर फेल न हो जाए।
एसएस राजमौली से जुड़े इस अंधविश्वास का असर पहले भी राम चरण पर पड़ चुका है। राजामौली के साथ राम चरण की ब्लॉकबस्टर मगधीरा (2009) के बाद उन्हें अपनी अगली फिल्म ऑरेंज (2010) में असफलता मिली। जबकि प्रभास को बाहुबली सीरीज (2015-2017) में अपनी मैसिव पॉप्यूलैरिटी के बाद साहो (2019) के साथ फ्लॉप फिल्म झेलनी पड़ी। हाल ही में आरआरआर (2022) के साथ के बाद रामचरण की अगली फिल्म आचार्य (2022) फ्लॉप हो गई। वहीं इसी साल रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को भी ज्यादा अच्छा रिएक्शन नहीं मिला है। अब रामचरण की फिल्म को लेकर भी फैंस को चिंता होने लगी है।
