1000 करोड़ में बिके महेश बाबू की 'वाराणसी' के स्ट्रीमिंग राइट्स !! SS Rajamouli पर हुई पैसों की बारिश

SS Rajamouli's Varanasi: निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) लगातार चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के डिजिटल राइट्स का सौदा मोटी रकम में हुआ है।

SS Rajamouli's Varanasi: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) का टाइटल रिवील किया था। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैन्स के अंदर इस फिल्म को देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के स्ट्रीमिंग राइट्स बेचकर मोटी रकम हासिल की है।

Mahesh Babu's Varanasi

Pic Credit: IMDb

इतने करोड़ में बिक सकते हैं 'वाराणसी' के डिजिटल राइट्स

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल मार्किट में एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' खूब चर्चा में बनी हुई है। राजामौली की पिछली फिल्म 'बाहुबली 2' ने विदेशों में 62 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी। इसके बाद से एसएस राजामौली का नाम विदेशों में भी गूंजने लगा है और वो बतौर साउथ डायरेक्टर एक जाना-माना नाम और चेहरा बन गए हैं। ऐसे में अब एसएस राजामौली की 'वाराणसी' के डिजिटल राइट्स की बोली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए किसी भी हॉलीवुड फिल्म के बराबर बड़ी रकम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि डिजिटल राइट्स को बेचने के का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये तक भी जा सकता है।

End of Feed