Rukmini Vasanth To Feature in Spirit: साउथ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) लगातार चर्चा में बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती मांगों के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया है। दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब प्रभास (Prabhas) की फिल्म में लीड रोल के लिए कई अदाकाराओं के नाम सामने आ रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फिल्म में मृणाल ठाकुर को भी कास्ट किया जा सकता है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं की नजर अब साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) पर है।
'स्पिरिट' में अब इस हसीना को मेकर्स करेंगे कास्ट
आकाशवाणी की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' के निर्माताओं ने सप्त सागरदाचे एलो फेम एक्ट्रेस के साथ बात की है। हालांकि मेकर्स ने अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर चीजें सही रहती हैं तो दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद प्रभास के साथ रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) अहम भूमिका में नजर आएंगी। 'स्पिरिट' मूवी में प्रभास के साथ रुक्मिणी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
'स्पिरिट' की बात करें तो संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास को एक पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जिसका सफाया प्रभास करते नजर आएंगे। 'स्पिरिट' के अलावा प्रभास के पास इस समय मारुती की फिल्म 'द रजा साब' है। इस हॉरर कॉमेडी मूवी में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन को अहम भूमिका में देखा जाएगा। दूसरी ओर रुक्मिणी वसंत आने वाले दिनों में विजय सेतुपति की 'ऐस' और शिवकार्तिकेयन स्टारर फिल्म 'मद्रासी' में दिखाई देने वाली हैं।
