दिग्गज एक्ट्रेस Sowcar Janaki ने दुनिया को कहा अलविदा, Junior NTR ने दी श्रद्धांजलि

Sowcar Janaki Dies: दिग्गज साउथ एक्ट्रेस सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिग्गज साउथ (South) एक्ट्रेस सौकार जानकी (Sowcar Janaki) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। 94 साल की उम्र में सौकार जानकी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सौकार जानकी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए और भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन को सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shriya Saran ने किया इमरान हाशमी की मूवी Awarapan 2 का रिव्यू, कह दी बड़ी बात)

Sowcar Janaki Dies

सौकार जानकी का निधन (pic credit-instagram)

सौकार जानकी का निधन

सौकार जानकी पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के अलवरपेट स्थित कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार दोपहर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी सौकार जानकी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर तेलुगु भाषा में पोस्ट करते हुए लिखा कि तेलुगु और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सौकार जानकी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि जानकी जी का फिल्मी सफर और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। जूनियर एनटीआर ने दिवंगत अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

End of Feed