'Jatadhara': सोनाक्षी सिन्हा ने पूरा किया अपने हिस्से का दूसरा शेड्यूल, तेलुगु इंडस्ट्री में होगा तगड़ा डेब्यू

Sonakshi Sinha's Jatadhara: बॉलीवुड फिल्म की टॉप एक्ट्रेस सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) अब फिल्म 'जटाधारा' (Jatadhara) से अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म 'जटाधारा' के दूसरे शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

Sonakshi Sinha's Jatadhara: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) तेलुगु सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। बीते कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा अपकमिंग तेलुगु मूवी 'जटाधारा' (Jatadhara) की शूटिंग में बिजी हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने इस मूवी की शूटिंग का सेकंड शेड्यूल पूरा कर लिया है। कुछ दिनों पहली ही मेकर्स ने फिल्म 'जटाधारा' से सोनाक्षी सिन्हा का बेहद शानदार लुक उनके फैन्स के बीच पेश किया था।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा को इस मूवी में पहले कभी ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग करते हुए सोनाक्षी सिन्हा बेहद हाई-एनर्जी में नजर आ रही हैं। गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा ने खुद यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म 'जटाधारा' का दूसरा शेड्यूल कम्पलीट कर लिया है। यह घोषणा एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से की। फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'जटाधारा का दूसरा पॉवर पैक दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है!!! तीसरे शेड्यूल के लिए और लंबा इंतजार नहीं कर सकती।'

End of Feed