Shriya Saran और Andrei Koscheev की शादी में मची उथल-पुथल, सौतेली बेटी के कारण तलाक की कगार पर पहुंचा रिश्ता?

Shriya Saran And Andrei Koscheev Marriage Is In Trouble, Rumors Arise: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रिया सरन हाल ही में अपनी शादी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी और आंद्रेशी कोस्चिव की शादी मुश्किलों से गुजर रही है। यहां तक कि श्रिया के फैंस ने उनके तलाक की अटकलें लगानी भी शुरू कर दी हैं।

Shriya Saran And Andrei Koscheef Marriage Is In Trouble, Rumors Arise: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपनी फिल्म से लोगों का खूब दिल जीता है। श्रिया सरन जल्द ही 'मिराई' मूवी के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। करियर से इतर श्रिया सरन (Shriya Saran) हाल ही में आंद्रेई कोस्चिव संग शादीशुदा जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। श्रिया सरन और आंद्रेई को उनके रोमांटिक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि श्रिया सरन और आंद्रेई कोस्चिव की शादी मुश्किलों से गुजर रही है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि श्रिया सरन की सौतेली बेटी बताई जा रही हैं।

shriya saran

फोटो क्रेडिट- आंद्रेई कोस्चिव इंस्टाग्राम

श्रिया सरन (Shriya Saran) और आंद्रेई कोस्चिव ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वहीं हाल ही में रेडिट पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया है कि श्रिया सरन और आंद्रेई कोस्चिव की शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि आंद्रेशी की एक रूसी बेटी है, जिसका जन्म 1995 में हुआ था। साल 2020 में आंद्रेई की उस बेटी की शादी हुई थी और 2021 में उसने एक बेटी को जन्म दिया था। पोस्ट के मुताबिक, आंद्रेई कोस्चिव अपनी बेटी और नातिन के काफी नजदीक हैं और उसपर खूब पैसे खर्च करते हैं। लेकिन उनकी ये बात श्रिया सनर को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसी वजह से दोनों में दरार भी बढ़ती जा रही है।

End of Feed