नागा चैतन्य से लड़ाई के बाद माफी नहीं मांगती हैं शोभिता धुलिपाला, ये है इसके पीछे की वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2025, 12:02 PM IST

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Fight: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की शादी को तीन महीने से ज्यादा हो गए है। जिसके बाद शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने रिलेशनशिप सीक्रेट खोले हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Fight: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। नागा चैतन्य ने अपनी पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देने के बाद साल 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी की। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य इस शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। कपल अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अब इसी बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप सीक्रेट खोले हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Fight

माफी नहीं मांगती शोभिता धुलिपाला

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अभी हाल में वोग को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने रिश्ते के कई राज खोले हैं। शोभिता ने बताया कि उन्हें नागा चैतन्य ने कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने कहा- वो मेरे परिवार से मिले और मैं उनके। इसके बाद जैसे ही सब ने इस रिश्ते के लिए हां कर दी तो नागा चैतन्य अपने एक घुटने पर बैठे और मुझसे शादी के लिए हाथ मांगा। नागा चैतन्य ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि शोभिता धुलिपाला कभी उन्हें सॉरी नहीं बोलती हैं। क्योंकि वो सॉरी और थैंकयू में विश्वास नहीं रखती। कपल का ये इंटरव्यू इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है।

End of Feed