Kamal Haasan की 'इंडियन 3' की शूटिंग पर 100 करोड़ खर्च करेंगे शंकर! दूसरे पार्ट के फ्लॉप होने के बाद निर्माता ने लिया बड़ा फैसला

Indian 3: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद अब मेकर्स इंडियन 3 के लिए कमर कस रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इंडियन 3 के कुछ सीन्स को मेकर्स दोबारा शूट करने वाले हैं, जिसके लिए निर्माता 100 करोड़ रुपये लगा रहे हैं।

Indian 3: कमल हासन साउथ के बहेतरीन एक्टर हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी है। कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के कारण चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही है। वही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद अब मेकर्स इंडियन 3 के लिए कमर कस रहे हैं और हर हाल में इस फिल्म को हिट करवाया चाहते हैं।

Kamal Haasan

Kamal Haasan

हाल ही में आईं रिपोर्ट के अनुसार इंडियन 3 के मेकर्स इस फिल्म को हिट बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हैं। निर्माता शंकर इंडियन 3 के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म निर्माता ने कमल हासन के साथ कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने का फैसला किया है। मेकर्स को इस फिल्म के कुछ सीन्स को रीशूट करने में 100 करोड़ रुपये का बजट और लगेंगे , जिससे फिल्म का बजट काफी बढ़ जाएगा।

End of Feed