शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ डायरेक्टर से मिलाया हाथ? वायरल हुई तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 9, 2025, 01:32 PM IST

Shah Rukh Khan With South Film Director: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर वेट्रीमारन (Vetrimaaran) की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस दोनों की साथ वाली फिल्म की मांग करते नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan With South Film Director: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की फिल्म किंग (King) में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का एकदम नया अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड और भी स्टार्स नजर आने वाले हैं। इन सब के बीच शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान साथ के जाने-माने डायरेक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से किंग खान की एक और नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Shah Rukh Khan Vetrimaaran Photo

इस डायेरक्टर संग वायरल हुई शाहरुख खान की तस्वीर

शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर वेट्रीमारन (Vetrimaaran) के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और वेट्रीमारन की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। ये थ्रोबैक फोटो देखते ही देखते सोशल वायरल हो गई और फैंस दोनों के कोलैब की मांग करने लगे। इस तस्वीर पर सोशस मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नजर आए।

End of Feed