Mohanlal Dances on Shah Rukh Khan's Song Zinda Banda: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, फिल्म के गाने भी बड़ी हिट साबित हुए थे। इस बीच अब शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा (Zinda Banda) पर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल थिरकते नजर आ रहे हैं। जिंदा बंदा गाने पर मोहनलाल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। शाहरुख खान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही लोग मोहनलाल के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने मोहनलाल का कहे दिल से धन्यवाद भी किया है।
Shah Rukh Khan Praises Mohanlal for Dancing on Zinda Banda
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किये गए Mithun Chakraborty, ऊषा उत्थुप को भी मिला पुरस्कार1
मोहनलाल साउथ के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। शाहरुख खान ने भी उनके प्रति प्यार जाहिर किया है।
शाहरुख खान ने किया मोहनलाल का धन्यवाद
एक्टर शाहरुख खान ने मोहनलाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद मोहनलाल सर, इस गाने को अब मेरे लिए सबसे खास बनाने के लिए। काश मैंने इसे आपसे आधा भी अच्छा किया होता। लव यू सर और घर पर डिनर का इंतजार करूंगा। आप ओजी जिंदा बंदा हैं!' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
