Yash की Toxic में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा, साउथ सुपरस्टार ने की बॉलीवुड के किंग खान से विनती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 5, 2024, 05:51 PM IST

Shah Rukh Khan Cameo in Yash's Toxic: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केजीएफ स्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक में शाहरुख खान के कैमियो की खबर सामने आ रही है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Shah Rukh Khan Cameo in Yash's Toxic: यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। पहले खबर सामने आई थी कि यश के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि करीना कपूर खान की टीम ने इन खबरों से पलड़ा झाड़ लिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस साई पल्लवी के फिल्म में नजर आने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसके बाद अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी केजीएफ स्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं।

End of Feed