Sardar 2 Twitter Reaction: कार्ति का डबल रोल छाया, लेकिन दूसरे हाफ ने किया निराश

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 10, 2026, 04:50 PM IST

Sardar 2 Twitter Review: कार्थी (Karthi) की मचअवेटेड फिल्म 'सरदार 2' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय दी है। तो चलिए जानते हैं लोगों ने क्या लिखा।

Sardar 2 Twitter Review: साउथ स्टार कार्थी (Karthi) की फिल्म सरदार 2 (Sardar 2) को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। 2022 में आई पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में एक बार फिर कार्ति को डबल रोल में देखने का मौका मिल रहा है, जबकि कहानी को पहले से बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया गया है। अब फिल्म देखने के बाद दर्शक एक्स पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म सरदार 2 को लेकर लोग कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

Sardar 2 Twitter Reaction

'सरदार 2' को लेकर लोगों ने दिया रिएक्शन

'सरदार 2' को मिला ऐसा रिएक्शन

एक्टर कार्थी एक बार फिर से अपनी फिल्म सरदार 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कार्थी की फिल्म सरदार 2 आज लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म में कार्थी दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ देखने को मिल रही है। कई दर्शकों ने माना कि दोनों किरदारों में एक्टर ने अच्छी पकड़ दिखाई है। खास तौर पर सीनियर सरदार के किरदार में उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को पसंद आई है। फिल्म के एक्शन और इंटरवल ब्लॉक को लेकर भी कई रिएक्शन्स पॉजिटिव हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म को 'डिसेंट वॉच' और 'अबव एवरेज' तक बताया है। जहां फिल्म के कुछ हिस्सों को दर्शकों से तारीफ मिली है, वहीं सबसे ज्यादा शिकायत इसके दूसरे हाफ और लंबी अवधि को लेकर सामने आ रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक और कुछ जगहों पर काफी दिलचस्प है, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते कहानी अपनी पकड़ खोने लगती है। खासकर दूसरे हाफ में कहानी जरूरत से ज्यादा खिंची हुई महसूस होती है। कुछ दर्शकों ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को भी जरूरत से ज्यादा लंबा बताया है। वहीं कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर भी सवाल उठे हैं।

End of Feed