Sanjay Leela Bhansali's Next With Dhanush: संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के फेमस और सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं। 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'पद्मावत' सहित संजय लीला भंसाली ने एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके डायरेक्शन में बनी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ही साबित हुई हैं। हिंदी सिनेमा में कई बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को लेकर अब खबर आ रही हैं कि उन्होंने एक पौराणिक जंगल ड्रामा के लिए साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) संग हाथ मिलाया है।
धनुष संग होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट (Pic Credit: Instagram)
धनुष संग संजय लीला भंसाली करेंगे काम
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली के बैनर भंसाली प्रोडक्शन तहत बनाई जा रही इस मूवी को पी. एस. मिथ्रान डायरेक्ट करेंगे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि धनुष को फाइनल करने से पहले मेकर्स की बातचीत राम चरण के साथ चल रही थी। हालांकि अब खबर यह है कि संजय लीला भंसाली के साथ धनुष काम करते दिखाई देखें। इस मूवी में उन्हें लीड रोल में देखा जाएगा। (इसे भी पढ़ें: King 100: 28 सालों बाद Tabu ने अपने एक्स Nagarjuna संग मिलाया हाथ, कभी थे इश्क के चर्चे)
बताया जा रहा है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को धनुष के साथ 2027 में शुरू करेंगे। पी. एस. मित्रन इससे पहले 'इरुम्बु थिरई', 'हीरो' और 'सरदार' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्माताओं ने इस मूवी की शुरू करने की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू कर दी हैं। फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है। (इसे भी पढ़ें: Jee Le Zaraa की बदल जाएगी कास्ट? Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी)
'लव एंड वॉर' को लेकर व्यस्त हैं संजय लीला भंसाली
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी रोमांटिक ड्रामा 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने शूटिंग और वीएफएक्स के काम में देरी होने की वजह से इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का निर्णय लिया है।
