Samantha Ruth Prabhu with Raj Nidimoru: साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) आजकल अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियां बटौर रही है। सामंथा का नाम इन दिनों राज निदिमोरू के साथ जोड़ा जा रहा है। क्योंकि एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ घूमती दिखाई देती है। कभी पार्टी में तो कभी वेकेशन पर एक्ट्रेस को उनके साथ देखा जाता है। हालांकि इस रिश्ते पर सामंथा ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की है जो आग की तरह फैल रही है।, इन फोटोज में वह राज के साथ घूमती नजर आ रही हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं
Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram
सामंथा ने डेट्रॉइट, मिशिगन से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जहां उन्होंने तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (TANA) 2025 एडिशन में हिस्सा लिया। इस इवेंट में बिताए पलों को एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में कैद किया और फैंस के साथ शेयर किया। पोस्ट पर नजर डाले तो सामंथा ने अपने खाने से लेकर अपने फोटोशूट तक की झलक दिखाई है। इस पोस्ट में सबका ध्यान उनकी 8 वीं फोटो पर गया जिसमें वह फिल्ममेकर राज निदिमोरू( Raj Nidimoru) के साथ सड़क पर नजर आ रही है। राज सामंथा का हाथ पकड़े हुए हैं और उनके साथ एक और लड़की है। ये तीनों रोड क्रॉस करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि यह एक नॉर्मल फोटो है जिसपर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-"क्या यह ऑफिशियल हो गया है" वहीं एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया कि हम आपके लिए खुश हैं। फैंस को राज और सामंथा की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। बता दें कि सामंथा और राज ने साथ में सिटाडेल हनी-बनी में काम किया है।
