Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में शादी कर ली। सामंथा रुथ प्रभु ने इस दौरान की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिन्हें देखकर फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। सामंथा और राज की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अबतक ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सामंथा रुथ प्रभु के फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक पोस्ट ने सबको हिलाकर रख दिया है।
pic credit- instagram
समांथा रुथ प्रभु को मिला धोखा?
समांथा रुथ प्रभु और राज की शादी के बाद फिल्ममेकर की एक्स वाइफ श्यामाली डे की एक पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे श्यामाली की दोस्त ने री-शेयर करके ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। उन्होंने कहा कि राज के साथ अभी उनकी पहली पत्नी का तलाक नहीं हुआ है। दरअसल, कुछ दिनों पहले राज की एक्स वाइफ श्यामाली डे ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'पिछले जन्मों के ऋण की वजह से ही हमें पालतू जानवर, पति-पत्नी, बच्चे और घर मिलते हैं। जब वो पुराने कर्मों का हिसाब-किताब पूरा हो जाता है, तो ये रिश्ते अपने आप खत्म हो जाते हैं। साथ ही उन रिश्तों से जुड़ी सारी खुशियां और सारे दुख भी हमेशा के लिए चले जाते हैं। इसी पोस्ट को उनकी दोस्त भावना ने शेयर करके ये दावा किया है कि अभी श्यामाली डे और राज का तलाक नहीं हुआ है।
pic credit- instagram
सामंथा और राज की लव स्टोरी
बताते चलें कि सामंथा और राज की पहली मुलाकात साल 2021 में रिलीज हुई सीरीज फैमिली मैन 2 की मेकिंग के दौरान हुई थी। इसी साल नागा चैतन्य के साथ सामंथा का तलाक हुआ। सामंथा और राज को शादी से पहले कई मौकों पर साथ देखा गया है। दोनों को पहली बार पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स के मैच के दौरान साथ देखा गया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर सामंथा और राज ने अपनी शादी को प्यार का नाम दे दिया। सामंथा और राज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। फैंस यही चाहते हैं कि ये जोड़ी हमेशा सलामत रहे।
