ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर रजनीकांत की फिल्म कुली से होने वाली है। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि उन्हें ऋतिक रोशन कुछ ज्यादा पसंद नहीं है। आइए जानते हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने क्या कहा है।
Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ प्रभु का एक पुराना इंटरव्यू फिर से ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन और कई बॉलीवुड स्टार्स के लुक को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान सामंथा से एक्टर्स के उनकी लुक्स के आधार पर रेटिंग देने के लिए कहा गया। उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को 10 में से 10 रेट किया। जब ऋतिक रोशन के लिए रेटिंग पूछी गई तो सामंथा ने जवाब दिया, "ऋतिक, आप जानते हैं, हर कोई मुझे मार डालेगा, लेकिन मुझे ऋतिक की शक्ल ज़्यादा पसंद नहीं है। ठीक है, 10 में से सात।" सामंथा ने नागा चैतन्य को पूरे 10 में से 10 दिए। रणबीर कपूर को 10 में से 8 अंक और शाहिद कपूर के लिए कहा- "कमीने से पहले शाहिद कपूर 10 में से चार, लेकिन कमीने के बाद 10 में से नौ।
इन फिल्मों का बनेगी हिस्सा
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की पहली बार मुलाकात 2010 में ये माया चेसावे के सेट पर हुई थी। कपल ने 2017 में शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया ता। सामंथा इन दिनों रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम को लेकर बिजी चल रही हैं। जो राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसके अलावा, वह मनोज बाजपेयी के साथ द फैमिली मैन सीजन 3 में वापसी करेंगी, जिसे इस साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।
