Salman Khan in Pushpa 3: 'पुष्पा राज' का Aura होगा डाउन, सलमान खान लूट लेंगे सारी महफिल!!

Salman Khan in Pushpa 3: पुष्पा राज की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। काफी समय से लोग फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 पहले से और भी ज्यादा मजेदार और खतरनाक होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पुष्पा 3 में बॉलीवुड के भाईजान की एंट्री हो गई है।

Salman Khan in Pushpa 3: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा और पुष्पा 2 ने सभी का दिल जीत लिया था। पहले पुष्पा मूवी ने चिंगारी लगाई और फिर पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगा दी। अब काफी समय से लोग फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 पहले से और भी ज्यादा मजेदार और खतरनाक होगी। इस बीच फिल्म पुष्पा 3 को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पुष्पा 3 में सलमान खान की एंट्री हो गई है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर बज पैदा कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट में...

salman khan in pushpa 3

pic credit- instagram/pushpa film

पुष्पा 3 में हुईं सलमान खान की एंट्री

पुष्पा राज की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। वह तीसरे भाग 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' में वापस आएंगे। पहले दो पार्ट्स भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन चुके हैं, इसलिए अब सबकी नजरें तीसरे पार्ट पर टिकी हैं। खबर है कि इस बार पुष्पा के साथ भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े सितारे भी जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी में शामिल होने वाले हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि प्रोडक्शन हाउस पुष्पा की दुनिया को बहुत बड़ा बनाने की प्लानिंग कर रहा है। वे एक लॉन्ग-टर्म सिनेमैटिक यूनिवर्स बना रहे हैं, जिसमें नए किरदार और कहानियां जोड़ी जाएंगी। हैदराबाद में ऑफिस खोला गया है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान एक पावरफुल किरदार 'सुल्तान' निभा सकते हैं, जो एक बिलियनेयर मास्टरमाइंड और बिजनेस टाइकून होगा। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। फैंस अल्लू अर्जुन और सलमान खान को साथ देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

End of Feed