SS Rajamouli Upset With Salaar Makers: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) स्टारर 'सालार पार्ट 1' (Salaar: Part 1) 22 दिसंबर को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस बात में कोई शक नहीं कि प्रभास की 'सलार' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैन्स इंतजार कर रहे हैं। साउथ फैन्स के साथ-साथ नार्थ भी 'सलार' का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स ने 2 ट्रेलर लॉन्च किए और दोनों ही लोगों को पसंद आए हैं। फैन्स ट्रेलर देखने के बाद से ही प्रशांत नील की 'सलार' की यश स्टारर 'केजीएफ' से तुलना कर चुके हैं। हाल ही में साउथ निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को कुछ दिन पहले 'सालार' के प्रमोशनल वीडियो में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि प्रभास स्टारर फिल्म के निर्माताओं से एसएस राजामौली नाराज हैं।
'सलार' के निर्माताओं ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया, जिसमें फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। वीडियो में एसएस राजामौली प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रशांत नील से 'सलार' को लेकर सवाल कर रहे थे। बातचीत के दौरान राजामौली ने बताया कि वह प्रशांत से बेहद निराश हैं। राजामौली ने पूछा कि फिल्म में श्रुति हासन का एक भी गाना क्यों नहीं है जबकि वो फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं।
उन्होंने कहा कि श्रुति हासन अपने किलर डांस मूव्स के लिए जानी-जाती हैं। राजामौली ने कहा कि उन्हें खासकर फिल्म 'रेस गुर्रम' और 'श्रीमंथुडु' में श्रुति का डांस काफी पसंद आया था। प्रशांत ने राजामौली को जवाब देते हुए कहा कि फिल्म की कहानी के मुताबिक इसमें श्रुति के लिए डांस नंबर की कोई जरुरत नहीं दिखी।
