Singham Again Delayed Reason: मल्टीकास्ट स्टारर सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान स्टारर सिंघम अगेन काफी सुर्खियों में बनी हुई है, यह इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। इसे रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 15 अगस्त 2024 की जगह दिवाली 2024 पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि इसकी एक नई वजह अब हमारे पास आ गई है।
Rohit Shetty's Singham 3 is not Delayed because of Pushpa 2?
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने किया माँ-बाप का सपना पूरा, जन्मदिन पर खरीदी नई चमचमाती नहीं गाड़ी
पहले बताया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 भी इसी दिन रिलीज होनी है, जिसकी वजह से ही सिंघम अगेन की डिले किया जा रहा है, हालांकि अब इसी नई वजह हमारे पास है। जिसपर एक नजर डालते हैं।
इस वजह से पोस्टपोन हुई सिंघम अगेन?
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की वजह से नहीं बल्कि शूटिंग में देरी के चलते पोस्टपोन की जा रही है। रोहित शेट्टी को फिल्म शूट करने में जरूरत से भी ज्यादा समय लग रहा है। इसी वजह से अब फिल्म को दिवाली पर रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी से ही काफी बज बना हुआ है।
