'कांतारा चैप्टर 1' के हिट होते ही सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचे ऋषभ शेट्टी, मथा टेक गणपति बप्पा से लिया आशीर्वाद

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2025, 12:32 PM IST

Rishab Shetty At Temple: एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसके बाद अब ऋषभ शेट्टी की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में ऋषभ शेट्टी एकदम नए अंदाज में दिखाई दिए।

Rishab Shetty At Temple: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बाद से फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के स्टार ऋषभ शेट्टी कई इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच ऋषभ शेट्टी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की इन तस्वीरों में क्या खास बात है।

Rishab Shetty At Temple

Image Source: Zoom

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई ऋषभ शेट्टी की नई तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरें में फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के हिट होने के बाद ऋषभ शेट्टी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान ऋषभ शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। ऋषभ शेट्टी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। इस दौरान लोगों ने ऋषभ शेट्टी को फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के लिए बधाई भी दी।

End of Feed