Rishab Shetty और रुक्मिणी वसंत के बीच अनबन, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

Rishab Shetty Unfollows Rukmini Vasanth: साउथ के स्टार एक्टर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसी खबर सामने आई है कि ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है।

Rishab Shetty Unfollows Rukmini Vasanth: साउथ के स्टार एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। फिल्म कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 की वजह से ऋषभ शेट्टी सुर्खियों में आ गए थे। अब एक बार फिर से ऋषभ शेट्टी चर्चा का विषय बन गए हैं। ऋषभ शेट्टी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Rishab Shetty Unfollows Rukmini Vasanth

pic credit- instagram

ऋषभ शेट्टी ने इन एक्टर्स को किया अनफॉलो

ऋषभ शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म की रिलीज के कारण नहीं। कांतारा: चैप्टर 1 में मुख्य भूमिका निभाने वाले ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने अपनी को एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और राज बी शेट्टी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके फॉलोइंग लिस्ट में इनके नाम अब दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव हो गया है। इसके अलावा ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स को भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, किसी भी तरह के झगड़े की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रोडक्शन बैनर को अनफॉलो करने के बावजूद ऋषभ शेट्टी अभी भी इसके फाउंडर विजय किरगंदुर को फॉलो कर रहे हैं।

End of Feed